By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 12, 2025

LIVE HINDUSTAN
Faith

अक्षय तृतीया पर सोना क्यों खरीदा जाता है?

Pic Credit: Shutterstock

इस साल 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया के दिन श्री हरी विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह दिन मंगल कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

मंगल कार्य

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरदीना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

सोना खरीदना

महंगा होने के कारण कई लोग सोना खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में आप अक्षय तृतीया पर कुछ विशेष चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

क्या खरीदना शुभ?

मान्यता है कि जिसके घर एकाक्षी नारियल होता है, उसके घर माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। अक्षय तृतीया के दिन घर पर एकाक्षी नारियल ला सकते हैं।

एकाक्षी नारियल

शंख में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदना शुभ माना गया है।

दक्षिणावर्ती शंख

मान्यता है कि घर पर पारद शिवलिंग रखने से देवी लक्ष्मी और कुबेर का घर पर वास होता हैं। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन पारद शिवलिंग खरीद सकते हैं।

पारद शिवलिंग

माना जाता है की देवी लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन अगर सोना नहीं खरीद रहे हैं, तो कौड़ी खरीद सकते हैं।

कौड़ी

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

नोट

Vastu Tips: घर में इन छोटी-छोटी गलतियों से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी

Click Here