By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 8, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

चींटी नहीं इस छोटे जीव से खूब डरता है हाथी

विशालकाय शरीर वाली हाथी और चींटी की कहानी आपने खूब सुनी होगी। लेकिन हाथी चींटी से नहीं, बल्कि एक ऐसे छोटे जीव से डरता है, जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

हाथी और चींटी

दरअसल, हाथी चींटी के बजाय मधुमक्खियों से खूब डरता है। कुछ रिसर्च में पता चला है कि हाथी मधुमक्खियों की आवाज सुनते ही दूरी बना लेते हैं।

मधुमक्खियों से डरता है हाथी

मधुमक्खियां झुंड में हमला करती हैं और अपने डंक से तेज दर्द देती हैं। हाथी की चमड़ी मोटी होती है, लेकिन उसकी सूंड और आंखों जैसे हिस्से मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं पाते हैं।

मधुमक्खियों का हमला

हाथी की सूंड बेहद संवेदनशील होती है और सांस लेने का मुख्य जरिया है। अगर मधुमक्खियां सूंड पर हमला करें, तो दर्द और सूजन से हाथी को साँस लेने में तकलीफ हो सकती है।

हाथी की सूंड

बता दें कि मधुमक्खियों की भिनभिनाहट हाथियों को परेशान करती है। क्योंकि हाथी कम आवृत्ति की ध्वनियों को सुनने के आदी होते हैं।

मधुमक्खियों की भिनभिनाहट

मधुमक्खियों का तेज शोर हाथियों को असहज करते हैं। इन वजहों से हाथी मधुमक्खियों से दूर रहने की कोशिश करते हैं।

मधुमक्खियों का तेज शोर

कुछ रिसर्च में पता चला है कि जंगल में हाथियों को जैसे ही मधुमक्खियों की भिनभिनाने की आवाज सुनाई देती है तो वह भाग खड़ा होता है।

भिनभिनाने की आवाज

विशेषज्ञों के मुताबिक, अफ्रीका और एशिया में जंगली हाथी अक्सर मधुमक्खियों के छत्तों से टकरा जाते हैं। लेकिन एक बार मधुमक्खियों के हमला झेलने के बाद वो याद रखते हैं।

मधुमक्खियों का छत्ता

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कई जगहों पर किसान फसलों को हाथी से बचाने के लिए मधुमक्खियों का इस्तेमाल भी करते हैं।

किसान करते हैं मधुमक्खियों का इस्तेमाल

भारत में मौजूद 7 सोने की खदान, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Click Here