By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 1, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

अफ्रीका में लोगों के बाल घुंघराले क्यों होते हैं?

लंबे, घने और चमकदार बाल हर किसी की पहली पसंद होती है। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं।

लंबे और घने बाल

घरेलू नुस्खों के साथ ही लोग बालों की सेहत सुधारने के लिए केमिकल ट्रीटमेंट करा लेते हैं। हालांकि, इसका फायदा कुछ लोगों को ही होता है।

बालों की सेहत

कुछ लोग स्ट्रेट बालों के लिए ट्रीटमेंट कराते हैं, तो वहीं कुछ एफ्रो हेयर्स के लिए। बता दें कि घुंघराले बालों को ही एफ्रो हेयर्स कहा जाता है।

एफ्रो हेयर्स

क्या आपने कभी यह सोचा है अफ्रीका में रहने वाले ज्यादातर लोगों का घुंघराले क्यों होते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।

अफ्रीका के लोगों के घुंघराले बाल

अफ्रीका का मौसम अक्सर गर्म रहता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से भूमध्य रेखा के पास स्थित है। यहां सूर्य की किरणें सीधी और बहुत तेज पड़ती हैं, जिससे तापमान गर्म रहता है।

अफ्रीका का मौसम

उत्तरी और दक्षिणी अफ्रीका में कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जो रेगिस्तानी हैं, जहां तापमान बहुत ज्यादा होता है और बारिश बहुत कम होती है।

ज्यादा तापमान और कम बारिश

अफ्रीका के लोगों के घुंघराले बाल गर्म और नम जलवायु के लिए अनुकूल होते हैं। ऐसे बाल होने से तेज धूप की किरणें सिर पर सीधी नहीं पड़ती हैं।

गर्म और नम जलवायु के अनुकूल

बालों में जीन का अहम योगदान होता है। स्पेसिफिक जीन बाल की बनावट को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

बालों की बनावट में जीन का योगदान

घुंघराले और एफ्रो-बनावट वाले बाल अफ्रीकी मूल के लोगों में कॉमन हैं। हालांकि, यह अन्य जातीय समूहों के लोगों में भी पाए जा सकते हैं, जिनमें यूरोपीय, एशियाई और मूल अमेरिकी वंश भी शामिल हैं।

कॉमन

जहरीले सांपों से भरा आइलैंड, जहां इंसानों को जाने की है मनाही

Click Here