आमतौर पर यह देखा गया है कि शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है, और कई बार उनमें मोटापे की समस्या हो जाती है।
शादी के बाद वजन बढ़ना
शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने के पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।
वजन बढ़ने के कारण
शादी के बाद लड़कियां हेल्दी डाइट पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। वे तले हुए फूड आइटम का सेवन करने से भी नहीं कतराती हैं, ऐसे में उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
खानपान में बदलाव
शादी के बाद ज्यादा व्यस्तता होने के कारण लड़कियां फिजिकल एक्टिविटीज जैसे एक्सरसाइज, योग आदि के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं।
एक्सरसाइज ना करना
शादी के बाद कई दिनों तक पार्टीज का सिलसिला चलता है। इन पार्टियों में कई बार दोस्तों के साथ भोजन करते वक्त ओवरईटिंग हो जाती है, जो मोटापे की प्रमुख वजह है।
ओवरईटिंग
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से लड़कियों में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
हार्मोनल चेंजेस
शादी के बाद लड़कियों को खुद के साथ-साथ अपने पार्टनर सहित पूरे परिवार का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में वे पूरी नींद नहीं ले पाती हैं। पर्याप्त नींद ना लेने से वजन बढ़ता है।
कम नींद
शादी के बाद वर्किंग वूमन को ऑफिस और घर दोनों संभालने होते हैं, जिसकी वजह से स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस बढ़ने से भी वजन बढ़ सकता है।
स्ट्रेस
शादी के बाद फिटनेस को लेकर कई लड़कियों की सोच में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। शोधों की मानें तो शादी के बाद लड़कियों की फिट रहने की इच्छा कई कारणों से कम हो जाती है।
सोच में परिवर्तन
यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।