ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय की चुस्कियों से होती है। सुबह-शाम चाय पीना लोगों का शौक बन गया है।
चाय
चाय के शौकीन होने के बाद भी आपके दिमाग में शायद यह ख्याल कभी आया हो कि पहली चाय किसने बनाई थी।
पहली बार किसने बनाई
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सबसे पहली चाय कब, किसने और क्यों बनाई थी।
किसने किया था चाय का आविष्कार
चाय पीने का चलन आज का नहीं, बल्कि सैकड़ो वर्ष पुराना है। सबसे पहली चाय 2700 ईसा पूर्व बनाई गई थी।
पुराना है चाय का इतिहास
चाय की शुरुआत चीनी शासक शेन नुंग ने 2700 ईसा पूर्व की थी, जो आज तक लोगों का शौक बनी हुई है।
चीनी शासक शेन नुंग ने की शुरुआत
चाय का आविष्कार कैसे हुआ था इसको लेकर एक कथा प्रचलित है।
ये कथा है प्रचलित
बताया जाता है कि चीनी शासक बगीचे में बैठकर गिलास से गर्म पानी पी रहे थे, तभी एक पेड़ की पत्ती उस पानी पर गिर गई।
पानी पीते वक्त गिरी पत्ती
राजा ने देखा कि पत्ती के गिरने के बाद पानी का रंग बदल गया और खुशबू भी आ रही है। उन्होंने उस पानी को चखा तो उसका स्वाद पसंद आया।
बदल गया रंग और स्वाद
जानकार मानते हैं कि इसी घटना के बाद चाय का आविष्कार हुआ। हालांकि, बौद्ध धर्म के भिक्षु रात भर चाय की पत्तियां चबाकर तपस्या करते थे ऐसा भी कुछ लोग मानते हैं।
बौद्ध भिक्षुओं की कथा
दिवाली में लक्ष्मी-गणेश के साथ क्यों होती है मां सरस्वती की पूजा?