By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED March 25, 2025

LIVE HINDUSTAN
Sports

10 स्लाइड में जानिए कौन हैं आशुतोष शर्मा और विपराज निगम

विशाखापट्टनम में खेले गए IPL 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत

Pic Credit: Social Media

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय दिल्ली ने एक समय 65 के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। 

210 रनों का लक्ष्य

Video Credit: Social Media

यहां से लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच हार चुकी है, उसकी जीत लगभग असंभव नजर आ रही थी। लेकिन इस असंभव काम को संभव कर दिखाया निचले क्रम के बल्लेबाज विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने।

लगभग असंभव जीत

Pic Credit: Social Media

दोनों ने मिलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के मुंह से जीत छीन ली। आशुतोष शर्मा ने जहां 31 गेंद में नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। जबकि विपराज निगम ने 15 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

ताबड़तोड़ और प्रभावशाली बल्लेबाजी

Pic Credit: Social Media

आशुतोष शर्मा और विपराज निगम इस शानदार कारनामे की वजह से चर्चा में हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

जानिए कौन हैं दोनों 

Pic Credit: Social Media

सबसे पहले बात करते हैं आशुतोष शर्मा की। आशुतोष शर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश रतलाम के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

आशुतोष शर्मा

Pic Credit: Social Media

घरेलू क्रिकेट में आशुतोष रेलवे और मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं, उन्होंने आठ प्रथम श्रेणी, 14 लिस्ट ए और 32 टी20 मैच खेले हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब ने आशुतोष को रिटेन नहीं किया था, जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

आंकड़े

Pic Credit: Social Media

विपराज निगम की बात करें तो वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले साल मेगा नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में साइन किया था।

विपराज निगम 

Pic Credit: Social Media

विपराज निगम उत्तर प्रदेश के लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी राज्य टीम के लिए केवल तीन प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

लेग स्पिन गेंदबाज

Pic Credit: Social Media

IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Click Here