भारत की कौन सी नदी सबसे ज्यादा राज्यों से होकर बहती है?
भारत प्रकृति की गोद में बसा हुआ देश है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
भारत
भारत नदी, झरनों, झीलों, पहाड़, पर्वतों आदि से घिरा हुआ देश है। यहां हजारों छोटी- बड़ी नदियां बहती हैं। यहां नदियों को मां समान माना जाता है।
भारत में नदियां
भारत में नदियों का जिक्र होता है तो गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा आदि नदियों के नाम अपने- आप जहन में आ जाते हैं।
बड़ी और प्रमुख नदियां
भारत में बहने वाली सबसे लंबी नदी गंगा है। यह उत्तराखंड़ के गंगोत्री हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
गंगा नदी
गंगा नदी भारत में 2525 किलोमीटर बहती है। यह भारत के अलावा बांग्लादेश में भी बहती है।
इतने किलोमीटर भारत में बहती है
आपके दिमाग में यह सवाल आ सकता है कि भारत में ऐसी कौन सी नदी है, जो सबसे अधिक राज्यों से होकर बहती है।
सबसे ज्यादा राज्यों से बहने वाली नदी
इसका जवाब गंगा है। गंगा भारत की एकमात्र ऐसी नदी है, जो भारत के पांच राज्यों की यात्रा पूरी करती हुई बांग्लादेश की तरफ चली जाती है।
गंगा नदी
गंगा नदी भारत में उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
पांच राज्यों की यात्रा
उत्तराखंड में गंगा नदी देवप्रयाग, गढ़वाल, ऋषिकेश और हरिद्वार से बहती है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है। बिहार में बक्सर, पटना, मुंगेर, झारखंड में साहिबगंज, महाराजपुर व राजमहल और पश्चिम बंगाल में फरक्का, रामपुर हाट, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, कोलकाता व गंगा सागर जैसी जगहों से बहती है।
गंगा किनारे बसे प्रमुख शहर
अभिषेक शर्मा Vs ट्रेविस हेड: IPL में किसने ज्यादा छक्के मारे हैं?