By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED April 14, 2025

LIVE HINDUSTAN
News

भारत में सबसे ज्यादा कहां होता है अंगूर का उत्पादन?

अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहतमंद भी होता है। अंगूर में पोषक तत्वों की भरमार होती है।

अंगूर

अंगूर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर फल

भारत में अंगूर की कटाई का मौसम आमतौर पर जनवरी के अंत से शुरू होता है और मार्च तक जारी रहता है। गर्मियों में अंगूर की उपलब्धता देश के सभी हिस्सों में प्रचुर मात्रा में होती है।

अंगूर की कटाई का मौसम

भारत के किस राज्य में अंगूर का सर्वाधिक उत्पादन होता है, यह सवाल कई लोगों के मन में आ सकता है। ऐसे में आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

किस राज्य में होता है सर्वाधिक अंगूर का उत्पादन

महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक राज्य है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र देश के कुल अंगूर उत्पादन का 67% से अधिक उत्पादित करता है। 

67 फीसदी पैदावार

महाराष्ट्र का नासिक जिला 'भारत की अंगूर की राजधानी' के रूप में जाना जाता है।

नासिक

महाराष्ट्र के प्रमुख अंगूर उत्पादक क्षेत्रों में नासिक, सांगली, पुणे और सोलापुर शामिल हैं।

प्रमुख अंगूर उत्पादक क्षेत्र

कर्नाटक भारत में अंगूर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।

कर्नाटक दूसरे स्थान पर

आपको सफलता के लिए प्रेरित करेंगे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ये 10 विचार

Click Here