By VIMLESH KUMAR 
PUBLISHED September 18, 2023

LIVE HINDUSTAN
Health

रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए?

Pic Credit: Pexels

बड़े-बुजुर्ग हमेशा से रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की सलाह देते आए हैं। समय से सोना और जल्दी जागना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

जल्दी सोने की सलाह 

बहुत से लोगों को इस बात को लेकर संशय रहता है कि रात में कितने बजे सोना सेहत के लिए फायदेमंद है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

संशय 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एक वयस्क व्यक्ति को रात में 10 से 11 बजे तक सो जाना चाहिए। बच्चों के लिए 9 से 10 बजे तक सोना बेहतर माना जाता है।

इतने बजे सो जाएं 

विशेषज्ञ कहते हैं कि रात में इस समय तक सो जाने से गहरी नींद आती है। नींद की गुणवत्ता सही होने से सेहत दुरुस्त रहती है।

गहरी नींद 

एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी भी स्वस्थ्य वयस्क व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 

इतने घंटे सोएं 

विशेषज्ञों का कहना है कि रात में 10 से 11 बजे तक सोना और सुबह 6 से 7 बजे तक उठ जाना स्वास्थ्य के लिए सबसे हेल्दी होता है।

सोने और जागने का समय 

18 साल से कम उम्र के बच्चों को नींद की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए उनके लिए 9 से 10 बजे के बीच में सोना और सुबह 6 से 7 बजे तक उठना लाभकारी होगा।

बच्चों के लिए 

रात में जल्दी नींद आए इसके लिए आपको सोते वक्त मोबाइल या लैपटॉप या फिर दूसरी टेक्निकल डिवाइस को चलाने की आदत छोड़नी होगी। इसकी जगह आप किताब पढ़ने की आदत डालें।

ऐसे आएगी जल्दी नींद 

उत्तेजक दवाओं, एल्कोहॉल और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन करना बंद कर देने से नींद जल्दी आने की संभावना रहती है, क्योंकि ये पदार्थ नींद को बाधित करते हैं।

नशे से दूर रहें

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

नोट

सामने वाला झूठ बोल रहा है या सच, ऐसे जानें 

Click Here
457678261031170