By Rakhi
PUBLISHED May 26, 2023

LIVE HINDUSTAN
Faith

किस दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के हर दिन का अपना खास महत्व और अलग ऊर्जा होती है।

सात दिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन के हिसाब से उचित रंगों के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। साथ ही ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है।

दिन के हिसाब से रंग

आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कौन-सा रंग पहनें

सोमवार, शिव का दिन है। इस दिन का ग्रह स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इस दिन सफेद, हल्का गुलाबी, क्रीम और अन्य हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

सोमवार

मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन नारंगी, केसरिया, गहरा पीला आदि रंग पहनना शुभ माना जाता है।

मंगलवार

Pic Credit: Shutterstock

बुधवार, गणेश भगवान को समर्पित है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह से जुड़ी समस्याओं का प्रभाव कम होता है।

बुधवार

Video Credit: Pexels

गुरुवार विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। इस दिन पीले और गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।

गुरुवार

शुक्रवार, देवी लक्ष्मी को समर्पित दिन है। इस दिन लाल, गुलाबी, महरून  रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

शुक्रवार

Pic Credit: Shutterstock

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन काले, नीले, स्लेटी, भूरे आदि गहरे रंग के कपड़े धारण कर सकते हैं।

शनिवार

Pic Credit: Shutterstock

रविवार का दिन सूर्य भगवान का दिन है। इस दिन नारंगी, पीले, गोल्डन, लाल आदि रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

रविवार

Pic Credit: Shutterstock

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

नोट

Vastu Tips: जीवन में सुख-समृद्धि और यश बढ़ाएंगे ये उपाय

Click Here