Vastu Tips: गाड़ी के डैशबोर्ड में भगवान की कैसी मूर्ति रखें?
हिंदू धर्म से जुड़े लोग अपनी गाड़ियों में भगवान की मूर्ति या फोटो लगाते हैं। गाड़ियों के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति वाहन की सुरक्षा और मंगलमय यात्रा के लिए लगाई जाती है।
भगवान की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी गाड़ी में देवता की प्रतिमा रखने से पहले कुछ नियमों और सुझावों का पालन करना जरूरी है।
गाड़ी में भगवान की मूर्ति
गाड़ियों के डैशबोर्ड पर कुछ कुछ विशेष भगवानों की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
किस भगवान की मूर्ति रखें?
गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे सभी प्रकार की बाधाओं और संकटों को दूर करने वाले देवता हैं। गाड़ी में गणेश जी की मूर्ति रखने से हर तरह की बाधा दूर होती है।
भगवान गणेश जी की मूर्ति
हनुमान जी को बल, बुद्धि और विजय का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी का स्मरण करने से यात्रा सुरक्षित होती है। ऐसे में आप अपने गाड़ी में हनुमान जी की मूर्ति रख सकते हैं।
हनुमान जी की मूर्ति
आदियोगी शिव जी को योग का जनक और प्रथम गुरु माना जाता है। उनका ध्यानमग्न स्वरूप ड्राइविंग के दौरान शांति, स्थिरता और आत्मबल प्रदान करता है।
आदियोगी शिव जी की मूर्ति
गाड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति रखना शक्ति, साहस और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। माता रानी संकटों का नाश कर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।
माता रानी की मूर्ति
गाड़ी में भगवान की मूर्ति रखने की परंपरा ना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि इसके पीछे वास्तु और मानसिक शांति से जुड़े कई कारण भी हैं।
क्यों रखते हैं मूर्ति?
यह जानकारी सिर्फ मान्याताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।