By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 8, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

स्कूल में फेल होने के बाद भी, UPSC क्रैक कर लिए ये 5 अफसर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। कई लोग इसे पास करने के लिए सालों मेहनत करते हैं।

UPSC की परीक्षा

बता दें कि कुछ ऐसे अफसर हैं, जिन्होंने स्कूल में फेल होने के बावजूद UPSC क्रैक कर दिखाया। आइए जानें इनकी कहानी।

स्कूल में फेल

रुक्मणी रियार ने छठी कक्षा में फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी। उन्होंने सोशल साइंसेज से मास्टर्स में गोल्ड मेडल हासिल किया और 2011 में UPSC में AIR 2 प्राप्त कर IAS बनीं।

आईएएस रुक्मणी रियार

अंजू शर्मा 10वीं में केमिस्ट्री प्री-बोर्ड और 12वीं में में फेल हुईं। फिर भी, उन्होंने B.Sc और MBA में गोल्ड मेडल जीता और 22 साल की उम्र में पहले प्रयास में UPSC पास कर IAS बनीं।

आईएएस अंजू शर्मा

मनोज शर्मा ने 9वीं-10वीं में थर्ड डिवीजन और 12वीं में हिंदी को छोड़कर सभी विषयों में फेल हुए। गरीबी में टेम्पो चलाया, फुटपाथ पर सोए, लेकिन मेहनत से UPSC पास कर IPS बने।

आईपीएस मनोज शर्मा

मनोज शर्मा की कहानी लोगों को प्रेरणा देती है। बता दें कि मनोज शर्मा की कहानी फिल्म "12th Fail" में दिखाई गई है।

12th Fail फिल्म

अवनीश शरण ने 10वीं में 44.7 फीसदी अंक हासिल किए और PCS में 10 बार फेल हुए। फिर भी, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

आईएएस अवनीश शरण

साल 2009 में अवनीश शरण ने दूसरे प्रयास में UPSC में AIR 77 हासिल कर IAS बने।

दूसरे प्रयास में क्रैक किया UPSC

इन अफसरों की कहानियां साबित करती हैं कि स्कूल में फेल होना जिंदगी का अंत नहीं है। मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से कोई भी अपने सपनों को हासिल कर सकता है।

जिंदगी का अंत नहीं फेल होना

मंदिर की छतों को गोल आकार में क्यों बनाया जाता है? जानिए वैज्ञानिक कारण

Click Here