By Deepali Srivastava
PUBLISHED December 2, 2021

LIVE HINDUSTAN
Beauty

दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

स्ट्रेस लेने या बालों को सही पोषण न मिलने की वजह से बाल दोमुंहे हो जाते हैं। ऐसे में लोग उन्हें ट्रिम करा लेते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकती हैं।

क्यों होते हैं दोमुंहे बाल

हेयर केयर

अगर आपके बाल दोमुंहे हो गए हैं तो आपको उनकी थोड़ी देखभाल करनी पड़ेगी। हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

अंडा करेगा केयर

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे में शहद और ऑलिव ऑयल मिलाकर लगा लें। आधे घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें।

पपाया मास्क

पपीता दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। पपीते के गूदे को दही में मिलाकर बालों में लगाएं और फिर शैंपू कर लें। बालों से रूखापन चला जायेगा।

बनाना मास्क

केले में पोटैशियम, जिंक, आयरन और विटामिन A, C और E भरपूर मात्रा में होता है। जो बालों के लिए अच्छा होता है। केले को मैश करके बालों में लगाएं।

Pexels: Cottonbro

एवोकाडो करेगा देखभाल

एवोकाडो स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैंपू कर लें। इससे दोमुंहे की समस्या खत्म होगी।

ऑयल मसाज है जरूरी

बालों में तेल से मसाज करना बेहद जरूरी होता है। दोमुंहे बालों की समस्या को खत्म करने के लिए कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल या सरसों के तेल से मसाज जरूर करें।

बादाम का तेल 

1 टेबलस्पून बादाम के तेल में अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों में एक घंटे तक लगाएं और फिर शैंपू कर लें। बादाम और अंडा बालों को मजबूत करेगा।

शहद देगा नमी

शहद का मास्क भी दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करता है। साथ ही ये बालों को नमी देगा। शहद और दही को मिक्स करें और बालों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। फिर शैंपू कर लें।

बीयर भी फायदेमंद

दोमुंहे बालों को खत्म करने में बीयर भी मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और शुगर हेयर-फॉलिकल्स बालों को मजबूती देते हैं। बीयर को बालों में लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें
livehindustan.com/Beauty