By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED August 13, 2023

LIVE HINDUSTAN

13 साल बड़े लड़के से शादी करने वाली IAS से मिलिए 

हमउम्र जीवनसाथी 

यूपीएससी क्लियर करने के बाद ज्यादातर आईएएस अधिकारियों की प्रेम कहानी 'लबासना' से शुरू होती है। वे अपने हमउम्र जीवनसाथी का चुनाव करते हैं।

13 साल बड़े लड़के से शादी करने वाली आईएएस 

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी आईएएस अधिकारी के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक दो साल नहीं, बल्कि अपने से 13 साल बड़े लड़के को हमसफर बनाया है।

टीना डाबी 

हम बात कर रहे हैं साल 2015 की यूपीएससी टॉपर और मशहूर आईएएस अधिकारी टीना डाबी की। उन्होंने 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी की है।

टीना और प्रदीप कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 20 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने जयपुर के होटल हॉलिडे में शादी की थी।

2022 में हुई शादी 

टीना डाबी के पति प्रदीप का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था, जबकि टीना डाबी की डेट ऑफ बर्थ 9 नवम्बर 1993 की है।

डेट ऑफ बर्थ 

दोनों की आधिकारिक डेट ऑफ बर्थ में अंतर निकालने पर स्पष्ट है कि टीना डाबी के पति उनसे लगभग 13 साल बड़े हैं।

उम्र में फासला 

शादी की चर्चा और ट्रोलिंग 

पति के 13 साल बड़े होने के कारण शादी के बाद टीना डाबी की काफी ट्रोलिंग हुई थी। उनकी पहली शादी भी इंटररिलीजियस होने के कारण चर्चा में रही थी।

खुशनुमा जीवन 

हालांकि, टीना डाबी के ऊपर ट्रोलिंग का कोई खास फर्क नहीं पड़ा। वे अपने से 13 साल बड़े पति संग बेहद खुश हैं।

स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग 

पति संग टीना की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर प्रदीप के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल है यह महिला IPS, देखें 10 तस्वीरें

यह भी देखें