By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED August 6, 2023

LIVE HINDUSTAN

13 साल में 22 बार तबादला, कौन हैं IPS प्रभाकर चौधरी

प्रभाकर चौधरी

पिछले दिनों कांवड़ियों पर लाठी चार्ज का आदेश देने वाले बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के तबादले की चर्चा पूरे देश में रही। आदेश के कुछ ही घंटों बाद उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया।

22 बार तबादला

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी प्रभाकर चौधरी का बरेली ट्रांसफर सहित अब तक कुल 22 बार तबादला हो चुका है। आज हम आपको इनकी पूरी कहानी बताएंगे।

जन्म

आईपीएस प्रभाकर चौधरी का जन्म 1 जनवरी 1984 को अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय विद्यालय से की।

प्रभाकर बचपन में पढ़ाई में सामान्य थे। बोर्ड एग्जाम में उन्हें 76 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे।

पढ़ाई-लिखाई

कॉलेज की पढ़ाई के लिए वे इलाहाबाद (अब प्रयागराज) गए, जहां उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ ग्रेजुएशन किया।

ग्रेजुएशन

इसके बाद प्रभाकर ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 में अपने पहले ही प्रयास में आईपीएस बनने में सफल रहे।

यूपीएससी

परिवार

प्रभाकर के परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका है।

गांव में घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज भी प्रभाकर चौधरी का गांव में एक घर है, जहां वे कभी-कभार जाया करते हैं।

तबादले की वजह

कई लोगों का मानना है कि प्रभाकर अपने कामों को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट और ईमानदार रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें तबादले का दंश झेलना पड़ता है।

सचिन को झींगुर सा कहने वाली सीमा की पड़ोसन अब क्यों हो रही वायरल?

यह भी देखें