By Navaneet Rathaur
PUBLISHED August 19, 2023

LIVE HINDUSTAN

जानिए कौन था ब्रह्मचारी हनुमान जी का पुत्र और कैसे हुआ जन्म?

हनुमान जी

भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी ब्रह्मचारी थे, इस बात को हम सभी लोग अच्छे से जानते हैं। लेकिन अविवाहित होने के बाद भी हनुमान जी का एक पुत्र पैदा हुआ था।

हनुमान जी की कथा

बलशाली हनुमान जी के द्वारा समुद्र को एक एक छलांग मे लांघ जाना, सोने की लंका को जलाना जैसी कई कथाएं प्रचलित हैं। लेकिन हनुमान जी के पुत्र के जन्म के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

आज हम आपको हनुमान जी के पुत्र का नाम और उसके जन्म की कहानी बताएंगे।

हनुमान जी का पुत्र

पाताल लोक

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, राम-रावण युद्ध के दौरान एक बार मायावी राक्षस अहिरावण श्रीराम और लक्ष्मण जी का अपहरण कर उन्हें पाताल लोक लेकर चला गया।

पाताल लोक का द्वार

हनुमान जी श्रीराम और लक्ष्मण जी को ढूंढते हुए पाताल लोक पहुंचे, तो वहां सात द्वार थे और हर द्वार पर पहरेदार थे।

हनुमान जी ने 6 पहरेद्वारों को पस्त कर दिया, लेकिन सातवें द्वार पर एक बलशाली वानर पहरा दे रहा था।

बलशाली वानर

मान्यता है कि हनुमान जी ने जब उस वानर का परिचय पुछा, तो उसने अपना नाम मकरध्वज बताया और अपने पिता का नाम हनुमान बताया।

मकरध्वज

हनुमान जी ने बोला कि मेरे ब्रह्मचारी रहते आपका जन्म कैसे हुआ, तो मकरध्वज ने बताया कि जब हनुमान जी लंका जला कर समुद्र में आग बुझाने को कूदे थे, तो उनके शरीर का तापमान ज्यादा था।

हनुमान जी के पुत्र का जन्म

हनुमान जी के पसीने की एक बूंद सागर में गिर गई थी, जिसे एक मछली ने पी लिया और वो गर्भवती हो गई। उस बूंद के कारण ही मेरा जन्म हुआ और अहिरावण ने मुझे रक्षक बना दिया।

पाताल लोक का रक्षक

कहा जाता है कि हनुमान जी ने अहिरावण का वध करने के बाद मकरध्वज को ही पाताल लोक का राजा बना दिया।

पाताल लोक का राजा

किस देश की राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण? चौंका देगा जवाब

यह भी देखें