By Vimlesh Kumar Bhurtiya PUBLISHED August 8, 2023
LIVE HINDUSTAN
IAS सृष्टि देशमुख ने इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
सृष्टि देशमुख
2019 बैच की मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी सृष्टि देशमुख खूबसूरती के मामले में किसी अदाकारा से कम नहीं हैं।
ऑल इंडिया रैंक
साल 2018 में यूपीएससी सीएसई के एग्जाम में ऑल इंडिया पांचवी रैंक हासिल करके सृष्टि ने देश के सामने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
ब्यूटी विद ब्रेन
खूबसूरती और टैलेंट के शानदार संयोजन के कारण कई लोग सृष्टि देशमुख को ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण मानते हैं।
साल 1996 में मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में जन्मी सृष्टि देशमुख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कान्वेंट स्कूल से की।
शुरुआती पढ़ाई
वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं। उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
होशियार
स्कूली शिक्षा समाप्त होने के बाद सृष्टि ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया।
विश्वविद्यालय
इंजीनियरिंग
इस विश्वविद्यालय से सृष्टि ने केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। सृष्टि जब इंजीनियरिंग के तीसरे साल में थीं, तभी से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।
साइंस बैकग्राउंड
साइंस बैकग्राउंड से होने के बावजूद सृष्टि ने यूपीएससी सीएसई के लिए कड़ी मेहनत की और रिजल्ट से खुद को दुनिया के सामने साबित किया।
मौजूदा पोस्टिंग
वर्तमान में सृष्टि देशमुख मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में अनुमंडल पदाधिकारी की पोस्ट पर कार्यरत हैं।