By Vimlesh Kumar Bhurtiya PUBLISHED August 20, 2023
LIVE HINDUSTAN
सांसद महुआ मोइत्रा की 10 खूबसूरत तस्वीरें
महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अपने बयानों के साथ-साथ स्टाइलिश लुक और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।
खूबसूरती
सांसद महुआ मोइत्रा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान भी इनकी साड़ी वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
भाषण
इसके अलावा महुआ मोइत्रा ने संसद में जबरदस्त भाषण भी दिया था, जिसकी चारों तरफ चर्चा हुई थी।
महुआ मोइत्रा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2008 में की थी। तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी।
राजनीतिक सफर
दो साल में ही महुआ मोइत्रा का कांग्रेस से मोह भंग हो गया और साल 2010 में वे ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।
टीएमसी
वे टीएमसी में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहीं, जिसकी वजह से 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने करीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया।
विधानसभा चुनाव
बढ़ता गया कद
इस चुनाव में उन्होंने सीपीएम उम्मीदवार को 15989 वोटों से हराया था। जीत के बाद पार्टी में महुआ का कद बढ़ता गया।
2019 में बनीं सांसद
यही वजह रही की साल 2019 में उन्हें टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा, जिसमें महुआ को जीत हासिल हुई।
पढ़ाई-लिखाई
5 मई 1974 को कोलकाता में जन्मीं महुआ मोइत्रा ने मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के माउंट होलो कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है।
विकास दिव्यकीर्ति: पढ़ाई के दौरान गर्लफ्रेंड की याद आए तो क्या करें?