क्रिकेट के टी-20 फार्मैट को खेल प्रेमी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों दर्शक आईपीएल के 18वें सीजन का लुत्फ उठा रहे हैं।
लुत्फ
टी-20 में क्रिकेट के अन्य दो फार्मैट टेस्ट और वनडे के मुकाबले दर्शकों को ज्यादा चौके-छक्के देखने को मिलते हैं।
मनोरंजन
आज हम आपको टी20 में छक्कों के मामले में वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर में शुमार एमएस धोनी से आगे कौन चार भारतीय खिलाड़ी हैं इसकी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं।
जानिए
सबसे पहले तो आपको बता दें कि धोनी के नाम टी-20 क्रिकेट में कुल 341 छक्के दर्ज हो चुके हैं।
धोनी के इतने
Source: Insta
धोनी से आगे 30 वर्षीय बल्लेबाज संजू सैमसन हैं जिनके नाम 342 छक्के दर्ज हो चुके हैं।
संजू
Source: Insta
संजू से आगे 34 वर्षीय सूर्यकुमार यादव हैं जिनके टी-20 क्रिकेट में कुल 347 छक्के हैं।
सूर्यकुमार
Source: Insta
संजू और सूर्यकुमार से आगे 'रन मशीन' विराट कोहली हैं जिनके नाम अबतक कुल 420 छक्के दर्ज हैं।
कोहली
Source: Insta
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 37 वर्षीय रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा अबतक कुल 526 छक्के जड़ चुके हैं।
रोहित शर्मा
Source: Insta
खास बात ये है कि इन पांच प्लेयर्स में से धोनी, कोहली और रोहित टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं तो संजू और सूर्यकुमार अभी खेल रहे हैं।
ये भी जानें
Source: Insta
हालांकि ये सभी प्लेयर आईपीएल में खेल रहे हैं। इनमें धोनी सबसे उम्रदराज हैं। धोनी की उम्र 43 साल है और वे चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं।