By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED April 01, 2025

LIVE HINDUSTAN
News

क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से ये हैं भारत के सबसे छोटे राज्य

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। 

भारत

विविधताओं से भरे भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति है, जो भारत की अलग-अलग तस्वीरों को दर्शाती है।

राज्य

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

सबसे बड़ा राज्य

वहीं, जनसंख्या के हिसाब से बात करें तो उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य

भारत के इन बड़े राज्यों के बारे में तो लगभग ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन आज हम आपको क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से भारत के सबसे छोटे राज्यों के बारे में बताएंगे।

सबसे छोटे राज्य के बारे में जानिए 

क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। गोवा में केवल दो जिले हैं, उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

गोवा

दक्षिण भारत का यह राज्य पर्यटन के हिसाब से भारत व विदेश के लोगों के लिए सबसे प्रमुख स्थल रहता है।

पर्यटन का केंद्र

गोवा राज्य पर करीब 450 सालों तक पुर्तगालियों ने राज किया। इसे 19 दिसंबर 1961 को भारतीय प्रशासन को सौंपा गया था। 

1961 में भारत का हिस्सा हुआ

सिक्किम आबादी के हिसाब से देश का सबसे छोटा राज्य है यानी यहां की जनसंख्या देश में सबसे कम है। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, हिमालयी राज्य सिक्किम की कुल जनसंख्या 6,07,688 है।

सिक्किम

IPL में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों की सूची

Click Here