LIVE HINDUSTAN

ये हैं केरल की मशहूर वेजिटेरियन डिशेज

PUBLISHED
December 08, 2021

Food

केरल

केरल अपनी बेजोड़ खूबसूरती और लाजवाब खाने की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर बहती हवाएं, प्रकृति और मौसम की सादगी आपको दीवाना कर देगी।

फेमस वेजिटेरियन डिशेज

भारत के हर राज्य की अपनी कुछ खास और मशहूर डिशेज होती हैं। तो चलिए जानते हैं, भारत के केरल राज्य की मशहूर वेजिटेरियन डिशेज के बारे में।

Pexels:Los Muertos Crew

कडाला करी एक तीखी, चटपटी और मसालेदार वेजिटेरियन करी है, जो काले चने, नारियल और जायकेदार मसालों से बनाई जाती है।

कडाला करी

Instagram:cakeworkorange

चीरा थोरन एक साउथ इंडियन डिश है, जो पालक, नारियल और नारियल के तेल का उपयोग करके बनाई जाती है। ये खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी भी होती है।

चीरा थोरन

Instagram:deliciousss_corner

केरला परोट्टा

केरला परोट्टा एक प्रकार की परतदार रोटी होती है, जिसे मैदा, नमक और तेल से बनाया जाता है। जिसे अक्सर नारियल करी के साथ परोसा जाता है।

Instagram:nishkitchen

पुट्टू

उबले हुए चावल और नारियल से बनी डिश पुट्टू केरल की मशहूर वेजिटेरियन डिश है। इसके अंदर की गई मीठी या नमकीन स्टफिंग टेस्ट को बढ़ाती है।

Instagram:tredyfoods

केरल वेजिटेबल स्ट्यू ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट रेसिपी है। कुछ वेजिटेबल और नारियल के दूध से ये डिश बनाई जाती है। 

केरल वेजिटेबल स्ट्यू

Instagram:pepperdelightblog

मोरू करी केरल की सिंपल और पॉपुलर पारंपरिक डिश है। नारियल और मसालों के पेस्ट को भूनने के बाद, पेस्ट को छाछ में पकाकर ये डिश तैयार की जाती है।

मोरू करी

Instagram:foodie_suz

घी चावल

घी चावल केरल की सबसे मुख्य और पसंदीदा डिश है। पके हुए चावल के साथ घी का कॉम्बिनेशन स्वाद को और भी लाजवाब कर देता है। 

अप्पम केरल में बनाया जाने वाला फेमस व्यंजन है। जिसे अक्सर नाश्ते में खाया जाता है। चावल से बनने वाली ये डिश खाने में बहुत लजीज होती है।

अप्पम

Instagram:nishkitchen
इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें