By VIMLESH KUMAR 
PUBLISHED November 09, 2023

LIVE HINDUSTAN
Trending

भारत के अलावा इन 8 देशों में मनाई जाती है दिवाली

Pic Credit: Pexels

दीपावली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

दीपावली

दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत भूमि पर नहीं, बल्कि दुनिया के और भी देशों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।

इन देशों में भी मनाते हैं दिवाली

जापान में दिवाली का त्योहार अगल तरीके से मनाया जाता है। लोग इस मौके पर नाच गाने और नौका विहार का लुत्फ उठाते हैं। साथ ही अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं, जिसे बाद में हवा में छोड़ दिया जाता है।

जापान

पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में दीपावली के अवसर पर घरों में दीप दान किया जाता है और लोगों के गले मिलने का रिवाज भी है। रामायण से जुड़े होने के कारण श्रीलंका में दिवाली का खास महत्व है।

श्रीलंका

थाईलैंड में दीपावली को क्रियोंध के नाम से जाना जाता है। यहां केले की पत्तियों से दीये बनाए जाते हैं, जिन्हें रात में जलाया जाता है। साथ ही धूप बत्ती भी जलाई जाती है। बाद में कुछ पैसों के साथ दीये और धूप बत्ती को नदी में विर्सजित कर दिया जाता है।

थाईलैंड

दीपावली के त्योहार को मलेशिया में हरि दिवाली के रूप में मनाया जाता है। सुबह उठकर लोग पानी और तेल से नहाने के बाद परंपरा के मुताबिक, पूजा-पाठ करते हैं। कई जगहों पर मेले भी लगते हैं।

मलेशिया

नेपाल में दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता हैं। यहां दिवाली को तिहाड़ के रूप में मनाते हैं। माता सीता का मायका और हिंदू बहुल देश होने की वजह से नेपाल में दीपावली का त्योहार विशेष महत्व रखता है।

नेपाल

इन देशों के अलावा मौजूदा समय में ज्यादातर देशों में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी रहती है, जो अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार दिवाली का त्योहार सेलिब्रट करते हैं।

हिंदू आबादी वाले देश

दिवाली का त्योहार इंडोनेशिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम बहुल देशों में भी यहां निवास करने वाली हिंदू आबादी के द्वारा मनाया जाता है।

इंडोनेशिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान

इतने Air Pollution में बचने को क्या खाएं-पीएं?

Click Here