By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED April 02, 2025

LIVE HINDUSTAN
News

इन 5 महिलाओं को भारत रत्न से किया जा चुका है सम्मानित

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

भारत रत्न 

Pic Credit: Social Media

भारत रत्न अब तक कुल 53 लोगों को दिया जा चुका है। इनमें से सिर्फ 5 महिलाएं हैं, जबकि अन्य सभी पुरुषों को भारत रत्न प्रदान किया गया है।

5 महिलाएं सम्मानित

Pic Credit: Social Media

इंदिरा गांधी देश की पहली महिला थीं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें 1971 में यह सम्मान मिला था।

इंदिरा गांधी

Pic Credit: Social Media

इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बांग्लादेश को मुक्त कराया था। वे 1966 से 1977 और 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं थीं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध में भूमिका

Pic Credit: Social Media

इंदिरा गांधी के भारत रत्न दिए जाने से जुड़ी एक खास बात यह थी कि उन्हें भारत रत्न साल 1971 में तब दिया गया था, जब वे खुद प्रधानमंत्री थीं। जानकारी के लिए बता दें कि भारत रत्न देने की सिफारिश प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से करते हैं। ऐसे में उन पर खुद को भारत रत्न देने के आरोप भी लगते हैं।

प्रधानमंत्री रहते हुए भारत रत्न 

Pic Credit: Social Media

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए साल 1980 में मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे भारत रत्न पाने वाली दूसरी महिला थीं। 

मदर टेरेसा

Pic Credit: Social Media

मदर टेरेसा को भारत रत्न नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो जाने के बाद दिया गया था। उन्हें 1979 नोबेल का शांति पुरस्कार मिला था।

नोबेल के बाद भारत रत्न

Pic Credit: Social Media

अरुणा आसफ अली को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

अरुणा आसफ अली

Pic Credit: Social Media

अरुणा आसफ अली ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई थी और 1958 में दिल्ली की पहली मेयर बनी थीं। उन्होंने दिल्ली के विकास, सफाई और स्वास्थ्य आदि के लिए सराहनीय काम किया था।

भारत छोड़ो आंदोलन में भूमिका

Pic Credit: Social Media

कर्नाटकीय शास्त्रीय गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी को 1998 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1974 में मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एमएस सुब्बुलक्ष्मी

Pic Credit: Social Media

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें कला के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया था। लता मंगेशकर को 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

लता मंगेशकर 

Pic Credit: Social Media

RCB Vs GT: मैच से पहले कुछ यूं मिले सिराज और कोहली, देखिए इमोशनल तस्वीरें

Click Here