By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 14, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

घर में लगाएंगे ये 5 पौधे, तो दूर भागेगा सांप

सांप एक ऐसा जहरीला जीव है, जिससे हर किसी को डर लगता है। अगर किसी के सामने सांप आ जाए, तो लोग देखकर सिहर भी जाते हैं।

सांप

सांपों को घर के आसपास से दूर भगाने के लिए लोग काफी जतन करते हैं। अगर घर के पास में ही पार्क, जंगल, पहाड़ या तलाब हो, तो सांपों के आने का चांस ज्यादा रहता है।

सांपों के भगाने का उपाय

कई लोग सांपों को देखते ही डंडे से पीट-पीट कर मार देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होता है और धर्म शास्त्रों में भी इसे पाप माना गया है।

सांपों को नहीं मारना चाहिए

बता दें कि कुछ पौधों की गंध सांप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इन गंधों को सूंघते ही सांप काफी दूर भागने लगते हैं।

सांपों को नहीं पसंद हैं ये गंध

गेंदे के फूल का पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही सांपों से दूर भी रखता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पौधे की तेज खुशबू सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

गेंदे के फूल

कांटेदार पौधा कैक्टस के आसपास भी सांप भटकना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सांपों को भगाने के लिए यह पौधा भी काफी असरदार है।

कैक्टस

स्नेक प्लांट दिखने में किसी जीभ की तरह तेज और नुकीले होता है। कहा जाता है कि सांपों को इस पौधे की बनावट ही पसंद नहीं आती है।

स्नेक प्लांट

नागदौना की गंध भी सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसका पौधा नर्सरी में आपको आराम से मिल जाएगा।

नागदौना

सर्पगंधा के पौधे की गंध इतनी ज्यादा अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर भागने लगते हैं। सांप को अपने घर से दूर रखने के लिए इसे बालकनी में लगाया जा सकता है।

सर्पगंधा

12वीं पास साइंस स्टूडेंट के 10 बेस्ट शॉर्ट टर्म कोर्स

Click Here