आपको जीवन के प्रति उत्साही बनाएंगे अब्राहम लिंकन के ये 10 विचार
अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे। अमेरिका को दास प्रथा और गृह युद्ध से मुक्त कराने का श्रेय अब्राहम लिंकन को ही जाता है। आज हम आपको अब्राहम लिंकन के 10 मोटिवेशनल विचारों के बारे में बताते हैं।
अब्राहम लिंकन के विचार
अधिकतर लोग उतने ही खुश होते है जितना कि वे होना चाहते हैं।
1
मैं एक धीमी गति से जरूर चलता हूं, लेकिन कभी वापस नहीं चलता।
2
कार्य की अधिकता से उकताने वाले व्यक्ति कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकते।
3
भविष्य के सन्दर्भ में सबसे बढ़िया बात यह है कि ये एक दिन निश्चित समय पर आता है।
4
दुश्मन को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उसे दोस्त बना लें।
5
उस व्यक्ति को आलोचना करने का अधिकार है, जो सहायता करने की भावना रखता है।
6
पक्का कर लीजिए, आश्वस्त हो जाइए कि आपके पैर सही जगह पर हैं। फिर डट कर खड़े रहिए।
7
हमेशा ध्यान में रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
8
यदि आप एक बार अपने साथी का भरोसा तोड़ दें तो फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकेंगे।
9
अगर आपको कोई महत्व नहीं देता है तो चिंता मत कीजिए, पर महत्व प्राप्त करने के लिए कोशिश जारी रखिए।