By Dheeraj Pal
PUBLISHED November 15, 2025

LIVE HINDUSTAN
Faith

गंगाजल में गुड़ मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लाभ

हिंदू धर्म में सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। अधिकतर लोग सुबह के समय सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर दिन की शुरुआत करती हैं।

 सूर्य उपासना

सूर्य देव को अर्घ्य देने के कई नियम हैं। अर्घ्य देने के लिए लोग जल या गंगाजल में कई चीजें मिलाते हैं।

अर्घ्य का नियम

मान्यतानुसार यदि गंगाजल में गुड़ मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें, तो यह बहुत शुभ फलदायी होता है।

शुभ फलदायी

ज्योतिषियों की मानें, तो यह न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि सूर्य दोष को शांत कर जीवन में समृद्धि, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाता है।

फायदे

गंगाजल अपने आप में दिव्य और शुद्ध माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मन तथा शरीर को पवित्र बनाता है। 

दिव्य व शुद्ध

गुड़ का संबंध

ज्योतिष में गुड़ का संबंध सूर्य और शुक्र ग्रह से माना जाता है। यह सूर्य की ऊर्जा को संतुलित करता है और जीवन में स्थिरता व मिठास लाता है।

ऊर्जा होती है शुद्ध

गंगाजल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से सूर्य की ऊर्जा शुद्ध होती है और व्यक्ति में आत्मबल बढ़ता है।

पितृ दोष शांत

जब गंगाजल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है, तब यह पितृ दोष को शांत करता है और पूर्वजों के आशीर्वाद का मार्ग प्रशस्त करता है।

विधि व मंत्र

तांबे के लोटे में गंगाजल लें और इसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं। पूर्व दिशा में सूर्य की ओर मुख करके खड़े हों। दोनों हाथों से लोटा उठाकर 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें।

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

नोट

घर में शिवलिंग रखने के नियम?

Click Here