भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सुरक्षित वापसी का पूरी दुनिया को इंतजार है।
इंतजार
Photo: NASA
सुनीता विलियम्स और बुच बीते 280 दिनों से ज्यादा दिनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वापस लाने की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं।
तैयारी
Photo: NASA
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन सुनीता और बुच को लेने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंच चुका है।
पहुंच चुका
Photo: NASA
पूरी दुनिया की निगाहें दिग्गजों की सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटेंगे।
सुरक्षित वापसी
Photo: NASA
आपको बता दें कि सुनीता और बुच पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचे थे।
बीते साल
Photo: NASA
वे बोइंग के स्टारलाइनर से स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। दोनों को 8 दिन में लौटना था।
लौटना था मगर...
Photo: NASA
इस दौरान रिसर्च और कई एक्सपेरिमेंट भी करने थे। मगर स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण दोनों वहीं फंस गए।
खराबी
Photo: NASA
वहीं स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट बाद में खाली लौटा। दोनों का अंतरिक्ष कैप्सूल में वापस लौटना जोखिम भरा हो गया था।
जोखिम था
Photo: NASA
नासा की ओर से बताया गया था कि स्पेसक्राफ्ट के सर्विस मॉड्यूल के थ्रस्टर में एक छोटा सा हीलियम लीक है।
हीलियम लीक
Photo: NASA
ऐसे में ये फैसला लेना पड़ा और कई महीनों के लिए इनकी पृथ्वी की वापसी टल गई थी।