मुंबई के बांद्रा में स्थित सुपरस्टार सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट बेहद सुंदर और आलीशान बना हुआ है। अक्सर फैंस यहां मौजूद रहते हैं।
गैलेक्सी अपार्टमेंट
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान खान ने अपने आशियाने को बखूबी सजाया हुआ है और इसका हर एक कोना खूबसूरत दिखता है। एक्टर यहां पूरी फैमिली के साथ रहते हैं।
सलमान का आशियाना
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान खान की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में हर कोई जानता है। तो चलिए एक्टर के घर के अंदर की खास तस्वीरें आपको दिखाते हैं।
अंदर की तस्वीरें
Instagram: Beingsalmankhan
इस जगह से सलमान खान अपने फैंस से अक्सर मुलाकात करते हैं। किसी खास त्योहार पर सलमान इस बालकनी के जरिए लोगों से मिलते हैं।
फैंस से रूबरू
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान के घर में बड़ा सा लिविंग एरिया बना हुआ है, जहां पर वुडन फ्लोरिंग है, ब्राउन कलर में मैचिंग सोफा रखे हैं। पीछे सलमान की बड़ी पोट्रेट फोटो लगी हुई है।
लिविंग एरिया
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान खान को वर्कआउट का भी बड़ा शौक है, इसके लिए उन्होंने घर में बड़ा सा जिम एरिया बना रखा है। वह यही वर्कआउट करते हैं।
जिम रूम
Instagram: Beingsalmankhan
गैलेक्सी अपार्टमेंट में भले ही सलमान नीचे और पैरेंट्स ऊपर रहते हैं। लेकिन खाना सभी मिलकर साथ खाते हैं। उनके घर में बड़ा सा डाइनिंग एरिया बना है।
डाइनिंग एरिया
Instagram: housebroker
सलमान खान को बच्चे और उनके साथ खेलना बेहद पसंद है। इसके लिए भी उन्होंने घर में जगह बना रखी है। अक्सर एक्टर बच्चों के साथ यही मिलते हैं।
गेम प्लेस
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान के घर में कोई पार्टी या फंक्शन होता है तो सभी लोग इस हॉल में रहते हैं। यहां सलमान और उनकी फैमिली एन्जॉय करती दिख रही हैं।
पार्टी हॉल
Instagram: Beingsalmankhan
सलमान को खूबसूरत पेंटिंग्स का शौक है और उनके घर में ये सबसे ज्यादा है। पीछे दीवार पर सभी धर्मों के साइन वाली पेंटिंग लगी हुई है।