By Deepali Srivastava
PUBLISHED April 07, 2025

LIVE HINDUSTAN
Food

आम और पुदीने की चटनी बनाने का आसान तरीका

गर्मी के मौसम में कच्चा आम खूब मिलने लगता है। कच्चा आम लोग ऐसे भी खाते हैं और चटनी भी बनाते हैं।

कच्चा आम

पुदीना भी गर्मी में खूब आता है और इसे खाने से पेट ठंडा रहता है। पुदीना खाने से अपच की समस्या नहीं रहती है।

पुदीना

गर्मी में आम-पुदीना की चटनी खाना फायदेमंद होता है और ये खाने के साथ अच्छी भी लगती है।

चटनी

आम-पुदीना की चटनी बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा। चलिए तरीका बताते हैं।

रेसिपी

पुदीना, आम, हरी मिर्च, नमक, लहसुन- 2 कली।

जरूरी चीजें

आम और पुदीना को अच्छे से धोकर रख दें। पुदीने के पत्तियों को अलग करके साफ कर लें।

आम-पुदीना धोएं

आम काट लें

आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और गुठली अलग कर लें।

मिक्सी में आम-पुदीना डाल लें। फिर इसमें हरी मिर्च, नमक, लहसुन की 2 कली डालकर पीस लें।

ग्राइंड करें

बस फिर आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे बाउल में निकालकर रख लें। अपने स्वाद के हिसाब से नमक, मिर्च डालें।

चटनी तैयार है

फिर आम-पुदीने की चटनी आप खाने के साथ खाएं और खिलाएं।

मजे से खाएं

घर पर रूह अफजा कैसे बनाएं

Click Here