गर्भवती महिलाओं के लिए जहर समान हैं ये चीजें, भूलकर भी ना खाएं
Pic Credit: Pexels
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत
इस दौरान साफ-सफाई और आराम से लेकर खानपान में खास एहतियात बरतने की जरूरत होती हैं।
एहतियात
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कुछ चोजों को खाने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
ना खाएं ये चीजें
कच्चे पपीते में लेटेक्स नामक पदार्थ पाया जाता है, जो गर्भाशय को संकुचित कर सकता है। इसके सेवन से गर्भपात होने का खतरा रहता है।
कच्चा पपीता
विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडे का सेवन करना बहुत घातक हो सकता है।
कच्चा अंडा
गर्भवती महिलाओं को कच्चे या अधपके मांस के सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे बैक्टीरियल इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
कच्चा और अधपका मांस
गर्भवती महिलाओं को तले-भुने भोज्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देते हैं। पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
तले-भुने फूड्स
गर्भवती महिलाएं यदि ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करती हैं, तो उनका वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं।
अधिक मात्रा में मीठी चीजें
बासी खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
बासी खाना
यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।