हिंदी के 5 ऐसे शब्द, जिन्हें लिखने में अक्सर लोग कर देते हैं गलती
भारत की राजभाषा हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और संस्कृत से प्रभावित है।
हिंदी
हिंदी का साहित्य, कविता, उपन्यास और फिल्में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हैं। भारत में हिंदी केवल भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों का भाव जाहिर करने का एक माध्यम है।
हिंदी भाषा
भारत में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या देश की कुल जनसंख्या का लगभग 44 फीसदी है। वहीं, कुछ लोग हिंदी को दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में बोलते या समझते हैं।
हिंदी बोलने वालों की संख्या
बता दें कि हिंदी के कुछ ऐसे शब्द हैं, जिन्हें लिखने में लोग अक्सर गलती कर देते हैं। आइए जानते हैं इन शब्दों के बारे में।
गलत लिखे जाने वाले शब्द
कई लोग इस शब्द को अनाधिकृत के तौर पर लिखते हैं, जबकि यह गलत वर्तनी है। सही वर्तनी के तौर पर अनधिकृत लिखा जाता है।
अनधिकृत
इस शब्द को कई लोग अक्सर उज्जवल लिखते हैं, जबकि सही वर्तनी उज्ज्वल है।
उज्ज्वल
अध्ययन लिखते समय अक्सर लोगों से गलती हो जाती है। कुछ लोग अध्ययन को अध्यन लिखते हैं, जबकि यह गलत वर्तनी है।
अध्ययन
हिंदी भाषा में निवेदन के तौर पर सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले शब्द कृपया है। हालांकि, कुछ लोग इस शब्द को कृप्या लिखते हैं, जो कि गलत वर्तनी है।
कृपया
हिंदी भाषा में लोग आशीर्वाद और आर्शीवाद लिखते हैं। हालांकि, इसमें सही वर्तनी आशीर्वाद है। क्योंकि, ‘र’ वर्ण की उत्पत्ति ‘श’ के बाद हो रही है। ऐसे में यह वर्ण ‘व’ वर्ण के ऊपर आएगा।
आशीर्वाद
आकार में छोटे, लेकिन बहुत जहरीले होते हैं ये 7 जीव