By Navaneet Rathaur
PUBLISHED March 28, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

धरती का एक ऐसा जीव, जो बिना ऑक्सीजन के रह सकता है जिंदा

इंसानों से लेकर जानवर के लिए ऑक्सीजन कितना जरूरी है, यह बात हम अच्छे से जानते हैं। ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

ऑक्सीजन

हालांकि, धरती पर एक ऐसा भी अनोखा जीव मौजूद है, जो बिना ऑक्सीजन के भी जिंदा रह सकता है।

ऑक्सीजन के बिना जिंदा रहना

National Academy of Sciences में छपी एक स्टडी के मुताबिक, 'हेनेगुया सालमिनिकोला' नामक परीजीवी बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहने में सक्षम है।

हेनेगुया सालमिनिकोला

हेनेगुया साल्मिनिकोला को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी नहीं है। जेलीफिश की तरह दिखने वाला यह जीव  बिना प्राण वायु के भी जीवित रहता है।

जरूरी नहीं है ऑक्सीजन

बता दें कि हेनेगुया साल्मिनिकोला को सेल्मन मछली के अंदर पाया जाता है। इस परजीवी की खोज इजराइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किया है।

सेल्मन मछली के अंदर परजीवी

हेनेगुया साल्मिनिकोला नामक जीव को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत इसलिए नहीं होती है, क्योंकि इसमें माइटोकांड्रिया नहीं होता है।

हेनेगुया साल्मिनिकोला के पास नहीं होता है माइटोकांड्रिया

किसी भी जीव के शरीर में माइटोकांड्रिया कोशिका के ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी होता है।

माइटोकांड्रिया का काम

वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि हेनेगुया साल्मिनिकोला अपनी ऊर्जा मछली से प्राप्त करता है। लेकिन यह जीव ऊर्जा कैसे प्राप्त करता है, इसपर गहन शोध चल रहा है।

मछली से प्राप्त करता है ऊर्जा

बता दें कि सेल्मन मछली जबतक जिंदा रहती है, तबतक उसके शरीर में मौजूद हेनेगुया साल्मिनिकोला जिंदा रहता है। सबसे खास बात यह है कि इस परजीवी से इंसान को कोई खतरा नहीं है।

इंसान को कोई खतरा नहीं

लाखों की नौकरी छोड़ शुरू किया UPSC की तैयारी, फर्स्ट अटेंप्ट बन गए IPS

Click Here