By Navaneet Rathaur
PUBLISHED Nov 8, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

भारत के किस राज्य में सबसे सस्ती मिलती है शराब? जानिए वजह

शराब के शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश में होते हैं, जहां उन्हें लिकर एकदम सस्ता मिल सके। हालांकि, शराब का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है।

शराब से नुकसान

देश के अलग-अलग राज्यों में शराब की कीमत को लेकर राज्य सरकार की अपनी नीति है, जिससे इसकी कीमत में अंतर देखने को मिलता है।

शराब पर अलग-अलग नीति

आज हम आपको देश के उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां शराब अन्य राज्यों से महंगा है। साथ ही हम उस राज्य के बारे में जानेंगे, जहां शराब सबसे ज्यादा सस्ता है।

सबसे ज्यादा सस्ता शराब

बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा  महंगी शराब कर्नाटक में बिकती है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले आपको कर्नाटक में शराब के लिए ज्यादा कीमत चुकाना पड़ सकता है।

कर्नाटक में शराब

कर्नाटक में शराब पर काफी ज्यादा उत्पाद शुल्क लगता है, जिससे इस राज्य में लिकर की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

उत्पाद शुल्क

भारत के हर राज्य की सरकार अपनी आय बढ़ाने के लिए शराब के ऊपर उत्पाद शुल्क में बदलाव करते रहती है। इस वजह से हर राज्यों में कीमत कम और ज्यादा होती है।

उत्पाद शुल्क में बदलाव

शराब की कीमतें उत्पाद शुल्क के साथ ही एमआरपी पर लगने वाले टैक्स के वजह से भी प्रभावित हो जाती हैं। कर्नाटक में शराब की एमआरपी पर टैक्स भी बहुत ज्यादा है।

एमआरपी पर टैक्स

बता दें कि भारत में गुड्स और सर्विस की तुलना में अल्कोहल और पेट्रोलियम को फिलहाल GST से बाहर रखा गया है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा शराब पर अलग-अलग टैक्स वसूला जाता है।

GST से बाहर

देश में सबसे सस्ती शराब गोवा में मिलती है। वैसे तो हरियाणा में शराब पर गोवा से भी कम टैक्स है, लेकिन कुछ वजहों से इसकी कीमत ज्यादा है।

सबसे सस्ती शराब

शराब की कीमत कम और ज्यादा होने के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में तस्करी के भी मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

तस्करी के मामले

हिंदू धर्म: बेटियों को पैर क्यों नहीं छूने दिया जाता है?

Click Here