चाहे स्थिति कितनी ही तनावपूर्ण हो, धोनी मैदान पर कभी घबराते नहीं हैं। इसी तरह जीवन में व्यक्ति को भी धैर्य के साथ काम लेना चाहिए।
धैर्य
Pic Credit: Social Media
धोनी को मैदान पर एक ही प्रकार की गलती करते कम देखा गया है। वे पूर्व में की हुई अपनी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। हमें भी अपनी जिंदगी में ऐसा ही करना चाहिए।
गलतियों से सीख
Pic Credit: Social Media
धोनी अपने विरोधियों को भी अच्छी तरह समझते हैं और परिस्थिति के अनुसार योजना बनाते हैं। बिना योजना बनाए जीवन में सफलता प्राप्त करना मुश्किल होता है।
योजना का निर्माण
Video Credit: Social Media
धोनी हर समय हर मैच में लगातार एक्टिव रहते हैं। वे अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हैं और खुद को बैक करते हैं। इसी तरह हमें भी जीवन में भरोसा रखना चाहिए।
अपनी क्षमताओं पर विश्वास
Pic Credit: Social Media
धोनी जीतें या हारें, हमेशा विनम्र रहते हैं। विनम्रता हमारे जीवन का एक प्रमुख गुण है। हार और जीत दोनों ही परिस्थिति में व्यक्ति का समभावी बने रहना उसकी महानता के गुण को परिलक्षित करता है।
जीत और हार-दोनों में शालीन
Pic Credit: Social Media
धोनी क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर के तौर पर जाने जाते रहे हैं। जिस तरह धोनी अपने अंदाज में मैच को फिनिश करते हैं उसी तरह हमें भी अपने जीवन में कोई भी काम दूसरों पर और कल के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।
फिनिशिंग
Pic Credit: Social Media
धोनी अपने करियर के शुरुआत में रेलवे टीसी रहे और उन्हें भारतीय क्रिकेट में एंट्री के लिए काफी संघर्ष और इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। एक आम व्यक्ति को भी जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ना चाहिए। उसे कभी हार नहीं माननी चाहिए।
कभी हार ना मानना
Pic Credit: Social Media
महेंद्र सिंह धोनी अक्सर फोन से दूरी बनाकर रखने और सोशल मीडिया जैसी चीजों में जरूरत से ज्यादा भ्रमित ना होने के लिए भी जाने जाते हैं। हमें भी सोशल मीडिया के अतिशय इस्तेमाल से बचना चाहिए।
फोन से जरूरी दूरी
Pic Credit: Social Media
आप खुद को आगे करके टीम के हित में सोचें। जिस तरह धोनी खुद को आदर्श बनाकर अपनी टीम को प्रेरित करते हैं, उसी तरह आपको भी अपने जीवन में कोई भी कार्य पूरी कुशलता से करना चाहिए।
कप्तान वाला रवैया
Pic Credit: Social Media
DC के गेंदबाज मोहित शर्मा की खूबसूरत वाइफ से मिलिए