LIVE HINDUSTAN
Faith खरमास में कौन-से शुभ काम कर सकते हैं?
Pic Credit: Shutterstock हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास एक ऐसी अवधि होती है, जब शुभ कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।
खरमास 2025
खरमास क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य जब धनु या मीन राशि में प्रवेश करता है, तो खरमास लग जाता है। इस अवधि में ग्रहों की स्थिति शुभ नहीं होती है।
आज हम आपको बताएंगे कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के महीने में किन कामों को करना शुभ और किसे अशुभ माना जाता है।
खरमास में शुभ-अशुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दिनों में भगवान विष्णु का पूजन पूरे विधि-विधान के साथ कर सकते हैं।
भगवान विष्णु का पूजन
खरमास के दिनों में भगवान सत्यनारायण की कथा सुन या पढ़ सकते हैं।
सत्यनारायण की कथा
खरमास के दौरान दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दिनों में दान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
दान
खरमास में नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं।
सूर्य को अर्घ्य
खरमास के दौरान, गाय की सेवा कर सकते हैं। नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।
गाय की सेवा
खरमास में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, बच्चों का मुंडन जैसे शुभ कामों की मनाही होती है। इस दौरान मांसाहारी भोजन भी नहीं करना चाहिए।
क्या ना करें?
यह जानकारी सिर्फ मान्याताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
नोट
शादी-विवाह में हो रही है देरी, तो रंग पंचमी पर करें ये उपाय
Click Here