LIVE HINDUSTAN
Faith कामदा एकादशी पर विष्णु जी को चढ़ाएं ये 5 भोग
कामदा एकादशी का काफी महत्व होता है। इस दिन व्रत का विधान है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
महत्व
यह व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल कामदा एकादशी 8 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
तिथि
लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को कौन से भोग अर्पित करने चाहिए।
भोग
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन उन्हें पीले रंग की मिठाइयां जैसे बेसन के लड्डू का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
पीली मिठाई का भोग
शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु को सफेद लड्डू चढ़ाने से घर में शांति बनी रहती है और पारिवारिक कलह समाप्त होते हैं।
सफेद लड्डू का भोग
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग भी अर्पित किया जाता है। इसमें गेहूं के आटे, घी और चीनी का मिश्रण होता है।
पंजीरी का भोग
यह भोग अर्पित करने से ग्रह दोष समाप्त होते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
ग्रह दोष समाप्त
भगवान विष्णु मीठे दही का भोग लगाना शुभ माना जाता है मान्यता है कि दही-चीनी का भोग अर्पित करने से परिवार में प्रेम और एकता बढ़ती है।
दही-चीनी का भोग
भगवान विष्णु को पंचामृत अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पंचामृत दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी का मिश्रण होता है।
पंचामृत का भोग
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
नोट
नवरात्रि में अखंड ज्योति बुझने पर क्या करें?
Click Here