क्रिकेटर विराट कोहली को खेल में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए विराट कड़ी मेहनत करते हैं।
विराट कोहली
Instagram: viratkohli
विराट ने कई इंटरव्यू में शेयर किया है कि उन्होंने फिटनेस और डाइट प्लान बना रखा है, जिसे वह स्ट्रिक्ट होकर फॉलो करते हैं।
फिटनेस गोल्स
Instagram: viratkohli
चलिए विराट कोहली का डाइट प्लान आपको बताते हैं। इसे आप भी फॉलो कर फिट हो सकते हैं।
क्या है डाइट प्लान
Instagram: viratkohli
विराट कोहली का मानना है शरीर में विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स अच्छी मात्रा में पहुंचने चाहिए। इसके लिए उन्होंने वैसा ही डाइट प्लान किया है।
पोषक तत्व
Instagram: viratkohli
विराट मील से हटकर उबली सब्जियां ज्यादा खाते हैं। वह कई तरह की सब्जियों को उबालकर उसमें नींबू रस, नमक, काली मिर्च डालकर खाते हैं।
उबली सब्जियां
Instagram: viratkohli
विराट कोहली पंजाबी परिवार से हैं। ऐसे में जब उन्हें कुछ चटपटा खाने की इच्छा होती है, तो वह ग्रिल्ड फूड्स खाना पसंद करते हैं।
ग्रिल्ड फूड
Instagram: viratkohli
मील्स प्लान
Instagram: viratkohli
विराट दाल, क्विनोआ की रोटी, बिना मसाले की सब्जियां, सलाद खाने में खाते हैं। वह इसी तरह की डाइट को फॉलो करते हैं।
विराट अपने चीट डे या फिर मन होने पर राजमा, चावल, दाल और लोबिया खाते हैं। उन्हें ये खाना काफी पसंद है।
राजमा-चावल लवर
Instagram: viratkohli
विराट कोहली बिजी शेड्यूल में 1-2 घंटे और खाली शेड्यूल में 3-4 घंटे वर्कआउट करते हैं। वह डाइट के साथ एक्सरसाइज खूब करते हैं।
वर्कआउट
Instagram: viratkohli
नॉन-वेज के साथ उन्होंने अंडा खाना छोड़ दिया। इसके अलावा वह डेयरी प्रोडक्ट्स, शुगर, मसालेदार खाना नहीं खाते हैं। ड्रिंक में वह सिर्फ ब्लैक कॉफी पीते हैं।