By Navaneet Rathaur
PUBLISHED March 16, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी, उड़ते हुए ही दबोच लेता है अपना शिकार

दुनिया में सबसे तेज भागने वाले जानवर चीता के बारे में तो सुना ही होगा। आज हम आपको दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी के बारे में बताएंगे।

तेज उड़ने वाला पक्षी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पेरेग्रीन फॉल्‍कन की। इस पक्षी को डक हॉक भी कहते हैं।

पेरेग्रीन फॉल्‍कन

नेशनल जियोग्राफ‍िक के मुताबिक, पेरेग्रीन फॉल्‍कन अध‍िकतम 389 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

389 किलोमीटर प्रति घंटे की उड़ान

वैज्ञानिकों के मुताबिक, डक हॉक के पंखों की बनावट और हड्डियां ही इसकी वजह हैं। इस पक्षी के शरीर में मौजूद कील बोन पंखों को गति देने में मदद करता है।

पंखों की बनावट और हड्डियां

पेरेग्रीन फॉल्‍कन के शरीर का रंग ग्रे और शरीर की लंबाई 36 से 49 सेमी होती है। इसके तेज उड़ने की खासियत ही इसे शिकार करने में मदद करती है।

शरीर की लंबाई

बता दें कि डक हॉक उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खा जाती है। आमतौर पर यह पक्षी बत्‍तख, सॉन्‍गबर्ड और शोरबर्ड शिकार करता है।

जीवित पक्षियों का शिकार

ध्रुवीय क्षेत्र को छोड़कर पेरेग्रीन फॉल्‍कन लगभग हर देशों में पाए जाते हैं। नर के मुकाबले मादा डक हॉक का शरीर ज्यादा बड़ा होता है।

मादा का शरीर ज्यादा बड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, जन्‍म के सालभर के अंदर पेरेग्रीन फॉल्कन मेटिंग के लिए तैयार हो जाती है।

1 साल में मेटिंग के लिए तैयार

हालांकि, पेरेग्रीन फॉल्‍कन की संख्‍या इतनी कम हो गई है कि इन्‍हें दुर्लभ पक्षी की श्रेणी में रख दिया गया है। इन्‍हें बचाने लिए बर्ड प्रोटेक्‍शन प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं।

दुर्लभ पक्षी

बिना पासपोर्ट दिखाए पूरी दुनिया घूम सकते हैं ये बड़ी हस्तियां

Click Here