By Mridula Bhardwaj
PUBLISHED July 28, 2020

LIVE HINDUSTAN
Sports

WWE में तहलका
मचाने वाले भारतीय

हरियाणा की कविता देवी ने 2016 में डेब्यू किया था। कविता भारत की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग में इंटरनैशनल लेवल पर हिस्सा लिया।

Instagram: Kavita Devi

हिमाचल प्रदेश के द ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में अंडरटेकर को धूल चटाकर पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। खली डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं।

Instagram: The Great Khali

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के रिंकू सिंह भी डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्होंने टीवी रिएलिटी शो 'द मिलियन डॉलर ऑर्म' जीता था।

Instagram: Rinku Singh

टीवी सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभा चुके सौरव गुर्जर ग्वालियर के रहने वाले हैं। सौरव गुर्जर ने रिंकू सिंह के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में डेब्यू किया था।

Instagram: Saurav Gurjar

पंजाब के जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप जीती थी। जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह धेसी है। वह पंजाब के मशहूर पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं।

Instagram: Jinder Mahal

सोनीपत के एक छोटे से गांव के सतेंद्र डागर डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीत राम के नाम से मशहूर हैं। वह तीन बार हिंद केसरी का खिताब जीत चुके हैं।

रेसलिंग की दुनिया में सिंह ब्रदर्स के नाम से मशहूर दो भाइयों की जोड़ी के समीर सिंह का असली नाम हरविंदर है। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में विरोधियों को ढेर करने के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

Instagram: Samir Singh

भारतीय मूल के कनाडाई रेसलर सुनील सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूई में सिंह ब्रदर्स के नाम से फेमस जोड़ी में से एक हैं। सिंह ब्रदर्स ने पहले बॉलीवुड ब्वॉयज के नाम से NXT में डेब्यू किया था।

Instagram: Sunil Singh

डब्ल्यूडब्ल्यूई में अकरम के नाम से मशहूर भारतीय मूल के रेसलर का असली नाम सनी धिंसा है। अकरम डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में अपने पार्टनर रेजर के साथ उतरते हैं।

Instagram: Akram

महाबली शेरा के नाम से मशहूर भारतीय रेसलर का असली नाम अमनप्रीत सिंह रंधावा है। शेरा ने 2011 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा और डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंच गए।

Facebook: Mahabali Shera

भारतीय रेसलर किशन रफ्तार का असली नाम लवप्रीत सिंह संघा है। किशन रफ्तार 2014 में विश्व कबड्डी लीग में टॉप रेडर में से एक रह चुके हैं।

Instagram: WWE

टाइगर अली सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया में भारत का जाना-माना नाम हैं। वह मशहूर भारतीय पहलवान टाइगर जीत सिंह के बेटे हैं। टाइगर कनाडा के नागरिक हैं, लेकिन भारतीय मूल के हैं।

Facebook: Tiger Jeet Singh Foundation
इस तरह की अधिक
कहानियों के लिए देखें
livehindustan.com/Sports
Click Here