By Navaneet Rathaur
PUBLISHED May 29, 2023

LIVE HINDUSTAN
Health

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में महिलाएं ऐसे रखें सेहत का ध्यान

Pic Credit: Pexels

गर्भावस्था ऐसा समय होता है, जिस दौरान महिलाओं को कई एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। 

प्रेग्नेंसी

आज हम आपको बताएंगे कि गर्भवती महिलाएं बच्चे के बेहतर विकास के लिए कैसे सेहत का ख्याल रखें। 

ऐसे रखें ख्याल

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए। रोटी, दाल, सीमित मात्रा में उबले अंडे, मछली आदि का सेवन कर सकती हैं। 

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं

गर्भवती महिलाओं के लिए दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे- घी, पनीर, दही, लस्सी आदि का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 

डेयरी प्रोडक्ट्स

गर्भावस्था के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों और ताजे मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

पत्तेदार सब्जियां और फल

कच्चा अंडा और कच्चा मांस नहीं खाना चाहिए। कच्चे पपीते के सेवन से भी बचना चाहिए। 

क्या ना खाएं

विशेषज्ञों से सलाह लेकर योग और हल्की एक्सरसाइज करना लाभकारी है। सुबह-शाम वॉक करना चाहिए।

क्या करें

गर्भवती महिलाओं को ओवर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। ज्यादा वजन तो बिल्कुल भी ना उठाएं।

क्या काम ना करें

प्रेग्नेंसी के दौरान हमेशा सकारात्मत्क सोच रखें। पर्याप्त आराम करें, अच्छी किताबें पढ़ें, तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें।

मानसकि स्वास्थ्य का रखें ख्याल

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

नोट

तेजी से घटाना है वजन, तो खाएं ये 7 फल

Click Here