By Deepali Srivastava
PUBLISHED April 16, 2025

LIVE HINDUSTAN
Beauty

2 चीजों से हटेगा नाखून पर चढ़ा मेहंदी का रंग

मेहंदी किसी फंक्शन में महिलाएं लगाती हैं और कुछ शौक में भी लगा लेती हैं। कई बार मेहंदी लगाते समय ये नाखून पर भी लग जाती है।

मेहंदी

मेहंदी का लाल रंग अगर नाखून पर चढ़ जाये, तो ये जल्दी छूटता नहीं है। साथ ही खराब भी दिखता है।

गंदा लुक

अगर आपकी मेहंदी का रंग भी नाखूनों पर लग जाता है, तो इसे छुड़ाने के लिए कुछ घरेलू उपाय ट्राई करें।

घरेलू उपाय

हम आपको सिर्फ 2 चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे नाखून पर चढ़ा मेहंदी का रंग बिल्कुल साफ हो जायेगा।

2 चीजें

नारियल तेल से मिनटों में आप नाखूनों से मेहंदी का रंग छुड़ा सकते हैं। बस आपको एक-दो स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

नारियल तेल

पानी को पैन में गुनगुना कर लें। इसमें नारियल तेल डाल दें। फिर इस गर्म पानी में हाथों को डुबोकर 10 मिनट रखें।

गर्म पानी

10 मिनट बाद आपके नेल्स से मेहंदी का रंग साफ हो जायेगा। ये ट्रिक डाई छुड़ाने में भी काम आएगी।

साफ नाखून

नींबू-चीनी स्क्रब

नींबू और चीनी से स्क्रब भी कर सकते हैं। बस आपको ये स्क्रब हल्के हाथों से करना होगा।

चीनी को क्रश करके कटोरी में रखें और इसमें नींबू का रस मिला दें। अब हल्के हाथों से नाखूनों पर रगड़कर साफ करें।

स्क्रब बनाएं

इस स्क्रब से नाखून के साथ आपके हाथ भी साफ हो जाएंगे। मैल या टैनिंग छूट जाएगी।

क्लीन हैंड

नितांशी गोयल का डेली स्किन केयर रूटीन

Click Here