By Deepali Srivastava
PUBLISHED March 16, 2025

LIVE HINDUSTAN
Food

असली और नकली केसर की पहचान कैसे करें

केसर थोड़ी महंगी जरूर मिलती है लेकिन खाने की चीजों में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ा देता है। दूध से बनी कई चीजों में इसे डाला जाता है।

केसर

केसर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।

फायदेमंद

आजकल मार्केट में नकली केसर भी खूब मिलने लगी है। क्या आप असली केसर खा रहे हैं। चलिए बताते हैं पता करने का सही तरीका।

नकली केसर

केसर का स्वाद कड़वा या कसैला होता है। जीभ पर रखते ही कड़वा स्वाद आने लगता है। अगर केसर मीठी है तो समझ लें ये नकली है।

स्वाद

केसर का रंग लाल होता है। अगर आप जीभ पर इसे रखेंगे तो इसका लाल रंग छूटने लगता है। अगर रंग न छूटे तो ये नकली है।

रंग

केसर के एक धागे को पानी में डाल दें। अगर फौरन पानी का रंग लाल हो जाये तो ये नकली है। असली केसर धीरे-धीरे रंग छोड़ता है।

पानी से पता करें

केसर को हाथ में लेकर हल्का सा दबाएं। असली केसर फौरन टूट जाएगी, क्योंकि वो सूखी होती है। नकली केसर आसानी से नहीं टूटेगी।

तोड़कर देखें

पानी में बेकिंग सोडा मिक्स करें। इसमें केसर का एक धागा डाल दें। अगर पानी का रंग पीला हो जाये, तो ये असली है।

बेकिंग सोडा

इन तरीकों से आप सही केसर का पता लगा सकते हैं। केसर महंगी मिलती है, ऐसे में लोग इसमें मिलावट करने लगे हैं।

जांच लें

असली केसर को आप दूध, रबड़ी, खीर जैसी स्वादिष्ट चीजों में डालकर खाएं। नकली केसर खाने से नुकसान होता है।

इस्तेमाल करें

घर पर बनाएं फ्रेश ऑरेगैनो सीजनिंग 

Click Here