By Deepali Srivastava
PUBLISHED April 06, 2025

LIVE HINDUSTAN
Health

उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए

आजकल की बिजी लाइफ ने लोगों की नींद पर सीधा असर डाला है। लोग काम के स्ट्रेस के चक्कर में कम सो पाते हैं।

नींद

नींद पूरी न होने से सिरदर्द, मोटापा, थकान जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। सिर्फ यही नहीं शरीर को कई बीमारियां भी घेर सकती हैं।

समस्याएं

नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन के मुताबिक, हर उम्र के हिसाब से सभी की अलग नींद की जरूरत होती है। जो पूरा होना काफी जरूरी है।

जरूरत

चलिए आपको बताते हैं उम्र के हिसाब से किसे कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए और सही नींद लेने से क्या फायदा होता है।

कितने घंटे सोना चाहिए

4 से 12 महीने के बच्चे के लिए करीब 12 से 16 घंटे की नींद जरूरी है। तो वही 1 से 2 साल के बच्चे को 11 से 14 घंटे तक सोना चाहिए। 

बच्चे के लिए

3 से 5 साल के बच्चो को 11-12 घंटे और 6  से 12 साल के बच्चे को 9-10 घंटे सोना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

बड़ा बच्चा

25 से 40 साल की उम्र वाले लोगों के लिए 8-9 घंटे की नींद लेना जरूरी माना जाता है। लेकिन अगर आप 7 घंटे भी सही से सो रहे हैं, तो अच्छा है।

एडल्ट

60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। इतनी नींद लेने पर उन्हें थकान और स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होंगी।

बूढ़ों के लिए

पूरी नींद लेने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी। डिप्रेशन, एग्जायटी नहीं होती। पूरी नींद से हार्ट संबंधी बीमारियों से बचेंगे।

क्या हैं फायदे

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

नोट

प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने के क्या फायदे हैं

Click Here