ओडिशा के कई जिलों में सोने के भंडार मिलने की बात सामने आई है। राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि भी की है।
पुष्टि
प्रतीकात्मक तस्वीर
खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने ओडिशा विधानसभा में हाल में इसकी जानकारी सभी के समक्ष रखी है।
विधानसभा के समक्ष
प्रतीकात्मक तस्वीर
खनन मंत्री के मुताबिक सुनगढ़, नबरंगपुर, अंगुल और कोरापुट जिलों में सोने के भंडार पाए गए हैं।
यहां मिल चुके
Source: Insta
यही नहीं बिभूति भूषण जेना ने ये भी बताया है कि मयूरभंज जिले में जशिपुर, सुरियागुड़ा, रुआंसी, इडेलकुचा, मारेडीही, सुलेईपाट और बादमपहाड़ में सोने के भंडार के लिए खोजबीन जारी है।
खोज
प्रतीकात्मक तस्वीर
इससे पहले देवगढ़ के अदासा-रामपल्ली क्षेत्र में तांबे के लिए जी-2 स्तर की खोज के दौरान भी सोने के भंडार की पहचान की गई थी।
पहले ये मिला
वहीं केओन्झार जिले के गोपुर-गाजीपुर, मांकाडचुआन, सलेइकाना और दिमिरीमुंडा क्षेत्रों में सोने के भंडार की खोज के लिए खोजबीन की जा रही है।
खोजबीन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यही नहीं सरकार देवगढ़ में अपने पहले सोने के खनन ब्लॉक की नीलामी करने की प्लानिंग भी कर रही है।
प्लानिंग
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोने के इन भंडार के जरिए सरकार को उम्मीद है कि निश्चित ही अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं सोने के भंडार की बात सामने आने के बाद राज्य में उत्साह का माहौल है।
उत्साहित
प्रतीकात्मक तस्वीर
आपको बता दें कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की देखरेख में ही सोने के भंडार के लिए अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की जा रही है।