By VIMLESH KUMAR 
PUBLISHED November 14, 2023

LIVE HINDUSTAN
Health

बॉडी बनाने के लिए फॉलो करें ये रूटीन

Pic Credit: Pexels

सर्दियों का मौसम शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाने का सबसे परफेक्ट समय माना जाता है। यदि आप खुद को हष्ट-पुष्ट और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो ये टिप्स फॉलो करें।

सुगठित शरीर 

शरीर को हेल्दी बनाने के लिए आप रात में सोने और सुबह उठने का एक फिक्स समय बनाएं। रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।

फिक्स दिनचर्या रखें 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना रात में 10 से 11 बजे के बीच सोना और सुबह 6 से 7 बजे तक उठ जाना सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

समय से सोएं और जागें 

सुबह उठने के बाद आप वर्कआउट के लिए निकलें। मॉर्निंग वॉक और रनिंग करें। योग और एक्सरसाइज करना ना भूलें। सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं।

वर्कआउट 

वर्कआउट के बाद ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। आप चाहें तो भीगे हुए बादाम, मूंगफली या चने का सेवन कर सकते हैं। नाश्ते में पोहा खाना भी हेल्दी होता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट 

हेल्दी ब्रेकफास्ट के बाद अपने प्रोफेशनल कार्यों पर जा सकते हैं। ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में लगभग 11 बजे तक आप ताजे फलों को अपने आहार में शामिल करें।

ताजे फलों का सेवन 

लंच में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। अंडा, दूध, पनीर, सोया प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को लंच में शामिल करें। 

पोषक तत्वों से भरपूर लंच 

इसके बाद शाम के समय चाय के साथ हेल्दी स्नैक्स लें। काजू, बादाम, किशमिश आदि को स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं।

अल्पाहार 

शाम में यदि समय हो तो वॉक पर निकल जाएं। इसके बाद कुछ देर आराम करें। रात में साढ़े आठ से 9 बजे के लगभग हेल्दी डिनर करें। और फिर कुछ देर बाद सोने चले जाएं। 

डिनर और स्लीपिंग 

विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ महीने तक यही दिनचर्या फॉलो करने से सेहत दुरुस्त हो सकती है। शारीरिक कमजोरी दूर होगी और बीमारियों से बचाव भी हो सकता है।

कुछ ही महीने में दिखेगा असर 

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

नोट

सलाद में जरूर शामिल करें गाजर, मिलेंगे ये फायदे

Click Here