By Dheeraj Pal
PUBLISHED February 3, 2025

LIVE HINDUSTAN

बसंत पंचमी की पूजा में किन चीजों को शामिल करें?

बसंत पंचमी

हर साल माघ माह के शुक्ल की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।

मां सरस्वती की पूजा 

इस दिन विद्या, ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

मां शारदा की उपासना करने से बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा, सरस्वती जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

उपासना

मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह के शुक्ल की पंचमी तिथि के दिन ही माता सरस्वती का जन्म हुआ था।

पूजा में क्या करें शामिल

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा में किन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए?

पूजा के लिए माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर, लकड़ी की चौकी और बिछाने के लिए पीले रंग का कपड़ा, पीले रंग की साड़ी या चुनरी, पीले रंग के फूल-माला। 

सामग्री

इसके अलावा अक्षत, सिंदूर, हल्दी, सुपारी, धूप-अगरबत्ती, घी, दीया-बाती, जल के लिए कलश, नारियल, पूजा थाली, आम के पत्ते, केला, बेर, मौसमी फल आदि।

अन्य समाग्री

वहीं, मां सरस्वती के भोग के लिए बूंदी, बूंदी के लड्डू, मीठे पीले चावल, खीर आदि अर्पित कर सकते हैं। 

भोग

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें।

नोट

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने के लाभ 

यह भी देखें