By Dheeraj Pal
PUBLISHED February 21, 2026

LIVE HINDUSTAN

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सरल तरीका जानते हैं आप?

बजरंगबली

हर मंगलवार और शनिवार के दिन लोग बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सही तरीके से पूजा-पाठ किया जाए, तो बजरंगबली प्रसन्न हो जाते हैं।

आसान तरीका

ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिन्हें करके बजरंगबली को प्रसन्न किया जा सकता है।

मान्यता है कि भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी की पूजा करने से कई तरह के संकट खुद-ब-खुद टल जाते हैं।

श्री राम की पूजा

सिंदूर चढ़ाएं

अगर आप बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो  मंगलवार के दिन श्रीहनुमान जी को नारंगी रंग का सिंदूर जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि बजरंगबली को सिंदूर बहुत प्रिय है।

चमेली का तेल

इसके अलावा आप चाहें, तो मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर भी चढ़ा सकते हैं।

पूजा के समय चमेली के फूल अर्पित करें, चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति और तरक्की बनी रहती है।

चमेली के फूल अर्पित करें

मंगलवार को हनुमाम जी को मीठा पान चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पान में चूना, सुपारी या तंबाकू न डालें। 

मीठा पान

मंगलवार के दिन  दान करने से कुंडली का मंगल मजबूत होता है।  इस दिन आप लाल फूल, लाल कपड़ा, लाल चंदन, बादाम और तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं। 

दान

मंगलवार के दिन श्रीराम का नाम जप जरूर करें।  अगर संभव हो तो इस दिन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें, मंदिर की परिक्रमा करें।

मंदिर की परिक्रमा

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें।

नोट

यह भी देखें