बसंत पंचमी पर गुलाल से करें ये उपाय, पूरी होगी मनोकामना
बसंत पंचमी
माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल यह पर्व 3 फरवरी 2025, दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
मां सरस्वती का जन्म दिवस
बसंत पंचमी का पर्व विद्या, संगीत, कला और ज्ञान की देवी सरस्वती जी का जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
धर्म विशेषज्ञों के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन गुलाल के कुछ उपायों को सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
सुख और सौभाग्य में वृद्धि
पीला गुलाल
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा कर पीले रंग के गुलाल से तिलक लगाने से ज्ञान में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय
बसंत पंचमी के खास मौके पर पूजा के दौरान पीले रंग के गुलाल से अपने माथे पर तिलक लगाएं। इसके बाद अपने काम या उद्देश्य को मन में रखते हुए मां सरस्वती के मंत्र जाप करें।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा में गुलाबी या पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं और फिर पूजा करने के बाद उसी गुलाल को एक पोटली में बांध लें।
सौभाग्य वृद्धि के उपाय
पोटली में बांधे हुए गुलाल को आप अपने स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर आप इसे अपने तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
पोटली से करें ये उपाय
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें।