खुशहाली छीन लेती है घर की छत पर रखी ऐसी चीजें, आज ही करें बाहर
मकान में वास्तु दोष का होना इंसान के जीवन में कई बड़ी समस्याएं लेकर आता है। ऐसे में नए भवन निर्माण के समय वास्तु का विशेष ख्याल रखा जाता है।
वास्तु दोष
वास्तु दोष का असर
घर में पैसों की तंगी से लेकर परिजनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर कलह कलेश वास्तु दोष के परिणाम हो सकते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर कुछ चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
घर की छत
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर की छत पर रखना वास्तु दोष होता है।
बांस
बांस या बांस से बनी चीजों को गलती से भी छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे माहौल हमेशा बिगड़ा रहता है।
कांटेदार पौधे
घर की छत पर कांटेदार पौधों को रखने से आर्थिक तरक्की में बाधाएं पैदा होती हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की छतों पर कभी भी लोहे का जंग लगा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्या पैदा होती है और शनिदेव भी नाराज होते हैं।
जंग लगा सामान
टूटे हुए गमले
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छतों पर टूटे हुए गमलों को कभी नहीं रखना चाहिए। छत पर रखे गमले दुरुस्त और अच्छी स्थिति में होने चाहिए।
झाड़ू
मान्यता है कि घर की छत पर झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसके कारण आर्थिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
नोट
यह जानकारी सिर्फ मान्याताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले धर्म विशेषज्ञ से सलाह लें।