LIVE HINDUSTAN
Faith शनि अमावस्या पर ना करें ये गलतियां, नाराज हो जाएंगे शनिदेव
शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को शनि अमावस्या कहा जाता है। शनि अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
शनि अमावस्या
साल 2025 का पहला शनि अमावस्या 29 मार्च को पड़ने वाली है। शनि अमावस्या पर शनिदेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
29 मार्च 2025 को शनि अमावस्या
बता दें कि शनि अमावस्या के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
शनि अमावस्या पर ना करें ये गलती
शनि अमावस्या के दिन तेल, तिल और काली उड़द का दान करना बेहद शुभ होता है। लेकिन इस दिन इन चीजों को खरीद कर घर लाने से शनिदेव नाराज होते हैं।
ना खरीदें ये चीजें
मान्यता है कि शनि अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है।
मांस-मदिरा का सेवन
शनि अमावस्या के दिन नमक खरीदना भी बेहद अशुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतें झेलना पड़ता है।
ना खरीदें नमक
माना गया है कि शनि अमावस्या के दिन भूलकर भी दाढ़ी या बाल भी नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष लगता है।
ना करें ये काम
मान्यता है कि शनि अमावस्या के दिन भूलकर भी बच्चों की पढ़ाई का सामान पेन, कॉपी जैसी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
बच्चों के पढ़ाई का सामान
यह जानकारी सिर्फ मान्याताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
नोट
हाथ में कलावा बांधने के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Click Here